मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

इश्क में डूबे शिखर धवन? खूबसूरत हसीना के साथ फिर नजर आए, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

इश्क में डूबे शिखर धवन? खूबसूरत हसीना के साथ फिर नजर आए, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भले ही वह फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। क्रिकेट के मैदान के अलावा फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके शिखर धवन इस बार किसी ऑन-स्क्रीन रोमांस को लेकर नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी महिला के साथ नजर आने के कारण चर्चा में हैं।

    दरअसल, दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के दौरान शिखर धवन को एक अनजान महिला के साथ देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। फैंस इस महिला के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए और इसे शिखर धवन के साथ जोड़कर देखने लगे।

    कौन हैं यह मिस्ट्री गर्ल?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला आयरलैंड की सोफी शाइन हैं। केवल मैच ही नहीं, बल्कि इसके बाद शिखर धवन को उनके साथ एक शादी में भी देखा गया। इस दौरान दोनों काफी करीब नजर आए। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन नेवी ब्लू सूट पहने दिख रहे हैं, जबकि सोफी शाइन ने बेज रंग की साड़ी पहनी है। वीडियो में धवन को सोफी की कमर पर हाथ रखकर खड़े देखा जा सकता है। जैसे ही धवन तालियां बजाते हैं, सोफी शरमाते हुए मुस्कुराती हैं।

    इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कोई खास रिश्ता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई ने फिर से विदेशी लड़की चुनी!” तो किसी ने मजाक में कहा, “इश्क में अब भी वही दमखम!”

    सोफी शाइन की प्रतिक्रिया

    सोफी शाइन ने इस शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में शिखर धवन नजर नहीं आ रहे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह उनकी दोस्त मॉली सांधु की शादी थी। सोफी ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देते हुए यह भी बताया कि भारत आने पर सबसे पहले उन्हें पंजाबी भाषा बोलना सीखने में मदद मिली थी।

    शिखर धवन और सोफी शाइन के बीच की सच्चाई क्या है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यह जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    Share
    अगला लेख → 17 साल बाद इस शहर में फिर लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट, जल्द हो …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *