मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अमेरिका ने गाजा हमले के बारे में जानकारी साझा की, इजरायल की भूमिका सामने आई

अमेरिका ने गाजा हमले के बारे में जानकारी साझा की, इजरायल की भूमिका सामने आई

    इजरायल ने मंगलवार सुबह गाजा पर भीषण हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई। यह हमला जनवरी में युद्धविराम लागू होने के बाद से गाजा पर इजरायल का सबसे बड़ा और घातक हमला माना जा रहा है। इस घटना के बीच व्हाइट हाउस की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने फॉक्स न्यूज के “हैनिटी” शो में बताया कि इजरायल ने गाजा में किए गए इन हमलों के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया था।

    व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि हमास, हूती, ईरान और वे सभी जो इजरायल और अमेरिका को आतंकित करना चाहते हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनका सब कुछ तबाह हो जाएगा।” व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि, “गाजा में इजरायल के हमलों के बारे में ट्रंप प्रशासन और व्हाइट हाउस से पहले ही चर्चा की गई थी।”

    इस बीच, गाजा स्थित अल-अक्सा मार्टर अस्पताल के प्रवक्ता खलील देगरान ने मंगलवार सुबह मृतकों की संख्या से जुड़े आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि यह हमला युद्धविराम के बाद से अब तक का सबसे भीषण हमला है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम को आगे बढ़ाने के लिए चल रही वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं हुई, जिसके कारण उन्होंने हमले का आदेश दिया। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा, “इजरायल अब हमास के खिलाफ सैन्य ताकत बढ़ाकर कार्रवाई करेगा।”

    गाजा में हुए इन हमलों ने शांति की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है और 17 महीने से चल रहे संघर्ष के फिर से शुरू होने की आशंका को बढ़ा दिया है। इस संघर्ष में अब तक 48,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है। इजरायल के हमलों के कारण हमास द्वारा बंधक बनाए गए 24 इजरायली नागरिकों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि ये बंधक अभी भी जीवित हैं।

    हमास ने इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इन हमलों ने बंधकों के भविष्य को गंभीर खतरे में डाल दिया है। हमास के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि इजरायल ने युद्धविराम समझौते को एकतरफा तौर पर तोड़ दिया है। वहीं, एक इजरायली अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि इजरायल हमास के आतंकियों, उसके नेताओं और बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा है। साथ ही, इजरायल हवाई हमलों के अलावा अन्य सैन्य अभियानों को भी तेज करने की योजना बना रहा है।

    Share
    अगला लेख → यूपी में 32 IPS का तबादला, झांसी से संभल भेजे गए अफसरों की न…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *