मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कोरोना पॉजिटिव युवती को डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

कोरोना पॉजिटिव युवती को डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ – जनपद के दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय युवती से अस्पताल के डाक्टर पर ही दुष्कर्म का आरोप है। युवती गाजियाबाद के एक निजी बैंक में काम करती है। और गाजियाबाद में कोरोना की पुष्टि होने पर अलीगढ़ के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। युवती 19 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि आरोपी डाक्टर ने देर रात महिला वार्ड में युवती की चेंकिंग के बहाने गया और घटना को अंजाम दिया। वहीं युवती के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो अस्पतास प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला अस्पताल के अंदर दुष्कर्म का यह पहला मामला है। कोरोना पाजिटिव मरीज के साथ अस्पताल के डाक्टर ने ही घिनौनी करतूत कर डाली। इस सूचना पर पुलिस व एसीएम 2 रंजीत सिंह मौके पर दीनदयाल जिला अस्पताल पहुंच गये, और कई घंटे जांच में जुटे रहे। थाना क्वार्सी का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। हांलाकि आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के अधिकारी मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुये। पीड़िता के परिजनों ने जब थाना क्वार्सी में लिखित सूचना दी, तो मामला खुलकर सामने आया। जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अस्पताल के अंदर दुराचार का मामला है। कोविड 19 से पीडित युवती की शिकायत पर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस डाक्टर से पूछताछ कर रही है। जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच सीएमओ भानु प्रताप सिंह कल्याणी को सौंपी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है। पीड़िता का स्टेटमेंट रिकार्ड कराया जा रहा है। और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट – अदनान

Share
अगला लेख → देश में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 12 लाख पार,एक दिन में रिकॉ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *