मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सोनू सूद और स्पाइस जेट की पहल से किर्गिस्तान में फंसे भारतीय छात्रों को मिली मदद

सोनू सूद और स्पाइस जेट की पहल से किर्गिस्तान में फंसे भारतीय छात्रों को मिली मदद

नई दिल्ली – किर्गिस्तान में दो महीने से फंसे 1500 भारतीय छात्रों को वन्दे भारत मिशन के तहत मदद न मिल पाने के कारण छात्रों की मदद करने के लिए फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आए. अब सोनू सूद की मदद से स्पाइस जेट कुल 9 चार्टर विमान चलाएगा. ये विमान भारत से किर्गिस्तान जाएंगे और वहां से भारत के अलग-अलग शहरों तक छात्रों को पहुंचाएंगे.

इस मिशन के तहत पहली चार्टर उड़ान गुरुवार को हुई. जिसके लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का एक विमान किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक पहुंचा और फिर उस विमान से 135 छात्रों को वाराणसी पहुंचाया गया. स्पाइस जेट ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें विमान में सवार छात्रों ने फ़िल्म एक्टर और रियल लाईफ़ हीरो सोनू सूद को वीडियो कॉनफ़्रेंसिंग के माध्यम से धन्यवाद भी दिया है. ख़ुशी से भरे इन छात्रों ने हाथों में सोनू सूद के पोस्टर भी ले रखे थे.

Share
अगला लेख → राम मंदिर भूमि पूजन पर रोक के लिए इलाहाबाद HC में याचिका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *