मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी बरतें सावधानी, जानें एक्सपर्ट की राय

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी बरतें सावधानी, जानें एक्सपर्ट की राय

    टीबी (क्षय रोग) एक गंभीर बीमारी है, जो समय पर सही इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल दुनियाभर में करीब 22 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं और 18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। हालांकि भारत में टीबी के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

    टीबी के इलाज के दौरान और उसके बाद कई मरीज यह गलती कर बैठते हैं कि वे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और लापरवाही बरतने लगते हैं। ऐसा करना बीमारी को दोबारा बढ़ा सकता है। एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर और रेस्पिरेटरी एक्सपर्ट डॉ. मानव मनचंदा के अनुसार, टीबी का इलाज खत्म होने के बाद भी मरीजों को कुछ अहम सावधानियां बरतनी चाहिए।

    टीबी के इलाज के बाद ध्यान देने योग्य बातें

     नियमित जांच कराएं – टीबी का पूरा इलाज करवाने के बाद भी डॉक्टर के निर्देशानुसार नियमित रूप से अपनी जांच कराते रहें। हर तीन महीने में मेडिकल चेकअप कराएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बीमारी दोबारा न हो।

     संतुलित आहार लें – शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें। साथ ही, नियमित रूप से योग और हल्के व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

     स्वच्छता का ध्यान रखें – भीड़भाड़ वाली और प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो मास्क पहनना न भूलें। घर और आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें।

     नशे से बचें – टीबी के इलाज के दौरान और उसके बाद धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ये फेफड़ों और लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे टीबी के दोबारा होने का खतरा बढ़ सकता है।

     तनाव से दूर रहें – टीबी का इलाज लम्बा और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखें, परिवार और दोस्तों का सहयोग लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या काउंसलर से सलाह जरूर लें।

    टीबी के इलाज के बाद सावधानियां बरतकर न केवल इस बीमारी के दोबारा होने की संभावना को रोका जा सकता है, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवन भी जिया जा सकता है।

    Share
    अगला लेख → गर्मी की बढ़ती तपिश सेहत पर भारी, स्वामी रामदेव ने बताए बचाव…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *