मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की असली वजह सामने आई , नई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की असली वजह सामने आई , नई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा अब आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। हालांकि, उनके अलग होने की असल वजह अब तक साफ नहीं थी, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस पर से पर्दा हटा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चहल और धनश्री के रिश्ते में तनाव की वजह रहने की जगह को लेकर हुआ मतभेद था। एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद धनश्री अपने पति और ससुराल वालों के साथ हरियाणा में रहने लगी थीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने मुंबई में बसने की इच्छा जताई, लेकिन चहल इसके लिए तैयार नहीं थे।

हरियाणा या मुंबई? यही बना विवाद का कारण

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि धनश्री चाहती थीं कि चहल मुंबई शिफ्ट हो जाएं, जिससे वह अपने करियर पर भी ध्यान दे सकें। लेकिन युजवेंद्र चहल अपने माता-पिता के साथ हरियाणा में ही रहना चाहते थे। इस मतभेद ने धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार डाल दी और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, इस पर न तो चहल और न ही धनश्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है।

तलाक के समझौते में 4.75 करोड़ का भुगतान

रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक के निपटारे के तहत युजवेंद्र चहल को धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने पड़े। इसमें से 2.37 करोड़ रुपये वह पहले ही चुका चुके हैं, जबकि बाकी की राशि जल्द ही अदा कर दी जाएगी।

आईपीएल 2025 की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले यह खबर सामने आई, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा। हालांकि, दोनों ने इसे आपसी सहमति से लिया गया निर्णय बताया है और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है।

Share
अगला लेख → सूर्यकुमार यादव ने खरीदे दो शानदार फ्लैट, IPL से हुई कमाई से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *