मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मेलबर्न कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर नेहा कक्कड़ ने दिया बयान, जानिए असली वजह

मेलबर्न कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर नेहा कक्कड़ ने दिया बयान, जानिए असली वजह

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके इस इवेंट में देर से पहुंचने पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब नेहा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच सभी के सामने रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया कि आखिर उन्हें तीन घंटे की देरी क्यों हुई।

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि लोग बस यही कह रहे हैं कि वह लेट आईं, लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उनके साथ क्या हुआ। उन्होंने बताया कि जब वह स्टेज पर पहुंचीं, तब भी उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि किसी को कोई परेशानी हो।

सिंगर ने आगे खुलासा किया कि शो के आयोजक उनकी और उनकी टीम की फीस लेकर फरार हो गए। इस वजह से उनके बैंड के मेंबर्स को होटल, खाना और पानी तक नहीं मिल पाया। ऐसे मुश्किल हालात में उनके पति रोहनप्रीत सिंह और उनके दोस्तों ने आगे बढ़कर मदद की और टीम के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया।

नेहा ने बताया कि कॉन्सर्ट से पहले साउंड चेक में भी कई घंटे की देरी हुई, क्योंकि साउंड वेंडर को पेमेंट नहीं किया गया था, और उसने साउंड सेट करने से मना कर दिया था। उनकी टीम इस असमंजस में थी कि इवेंट होगा भी या नहीं, क्योंकि आयोजकों ने उनके मैनेजर के कॉल उठाने तक बंद कर दिए थे।

इन तमाम मुश्किलों के बावजूद नेहा ने बिना किसी रुकावट के परफॉर्म किया, क्योंकि वह अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बिना किसी फीस के अपने प्रशंसकों के लिए गाना गाया और उनकी उम्मीदें टूटने नहीं दीं।

अब नेहा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी ईमानदारी और मेहनत की सराहना कर रहे हैं, जबकि आयोजकों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी ! ट्रंप ने मुस्लिम समुदाय का आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *