मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

अन्य प्रदेशों के भक्त भी कर सकेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, इन नियमो का करना होगा पालन

अन्य प्रदेशों के भक्त भी कर सकेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन, इन नियमो का करना होगा पालन

नई दिल्ली – चारधाम यात्रा जाने वाले भक्तो के लिए अच्छी खबर है कोरोना संकट के चलते अभी ये यात्रा केवल उत्तराखंड के लोगों के लिए ही खोली गयी थी। लेकिन अब अन्य प्रदेश के लोग भी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि अब दूसरे प्रदेशों से आने वाले भक्तों के लिए भी तय नियमों के साथ चारधाम यात्रा शुरू कर दी गई है।

कोरोना संकट के चलते यात्रा करने वालो के लिए कुछ नियम बनाये गए है अन्य प्रदेशों से आने वाले भक्तों को नए नियमों के मुताबिक, 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और देवस्थानम बोर्ड द्वारा जारी ई-पास लेकर आना होगा। तभी उन्हें यहां दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही, भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क और सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखना होगा।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक सिर्फ प्रदेश के लोग ही दर्शन लाभ ले पा रहे थे। अब पूरे देश के लोग यहां दर्शन करने आ सकते हैं। इसके लिए भक्तों को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट  http://www.badrinath-kedarnath.gov.in  पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ई-पास मिलेगा। ई-पास के बिना दर्शन की अनुमति नहीं मिल पाएगी।

Share
अगला लेख → राजस्थान के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *