मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजस्थान के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

राजस्थान के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली – राजस्थान का सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है लम्बे समय से चली सचिन पायलट की बगावत के कारण राजस्थान में सियासी संकट में फंसी कांग्रेस सोमवार को देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

आशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की सियासी लड़ाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है, तो वहीं विधानसभा सत्र बुलाए जाने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के बीच पेंच फंस गया है. इस मामले को लेकर शुरू से बीजेपी पर हमलावर रही कांग्रेस ने एलान किया है कि सोमवार सुबह 11 बजे देश भर के राजभवनों यानी राज्यपालों, उप राज्यपालों के आवास के बाहर बीजेपी के खिलाफ “लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ” की मांग के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान मामले को लेकर सुनवाई भी है.

प्रदर्शन का एलान करते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढांचे पर बीजेपी हमला कर रही है. धनबल, डर और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर बीजेपी, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई विरोधी दलों की सरकारों को अस्थिर कर रही है.

Share
अगला लेख → भारत की कूटनीतिक जीत, कनाडा ने पंजाब में खालिस्तान के जनमत स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *