मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

5 अगस्त को राम मंदिर के भव्य कार्यक्रम को पूरी दुनिया देखेगी

5 अगस्त को राम मंदिर के भव्य कार्यक्रम को पूरी दुनिया देखेगी

अयोध्या – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे । शनिवार को अपने इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अयोध्या के साधु-संतों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। पांच अगस्त को दुनिया एक भव्य कार्यक्रम देखेगी।

राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने भूमि पूजन से जुडी सभी कार्यों की समीक्षा की ,भूमि पूजन के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रह जाए, इसके लिए वे खुद अधिकारियों के साथ यहां पर पहुंचे हैं। हनुमानगढ़ी और तरासे गए पत्थरों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी अयोध्या के साधु-संतो व स्थानीय प्रशासन के लोगों के साथ बैठक की।

बैठक में योगी ने कहा कि 500 साल के बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया, इस भव्य कार्यक्रम को पूरी दुनिया देखेगी। 5 अगस्त को सभी नियमों का पालन करते हुए भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। सीएम योगी ने राम मंदिर आंदोलन में आरएसएस और वीएचपी की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया।’

Share
अगला लेख → अन्य प्रदेशों के भक्त भी कर सकेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *