मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रयागराज में घूसखोरी रैकेट का भंडाफोड़, सीबीआई ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार

प्रयागराज में घूसखोरी रैकेट का भंडाफोड़, सीबीआई ने इंजीनियर को किया गिरफ्तार

प्रयागराज जिले में सेना (एमईएस) से जुड़े एक घूसखोरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सीबीआई ने शनिवार को जूनियर इंजीनियर अनूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, शुक्रवार को गैरिसन इंजीनियर रवि सिंह और असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर विमल कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों अभियुक्तों ने दिल्ली की फर्म रुद्राक्ष इंटरप्राइजेज से टेंडर की मंजूरी दिलाने के बदले में दो लाख 88 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह टेंडर जेम पोर्टल के माध्यम से मैनपावर सप्लाई का था, जिसकी कुल राशि 24 लाख रुपये थी। अभियुक्तों ने टेंडर पास कराने के बदले 12 प्रतिशत घूस की मांग की थी।

फर्म के संचालक पवन कुमार तिवारी ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत सीबीआई से की थी। शिकायत की जांच के लिए सीबीआई ने गुप्त रूप से तहकीकात कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचकर कार्रवाई की और रवि सिंह व विमल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जब दोनों अधिकारियों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो इस घूसखोरी में जेई अनूप सिंह की संलिप्तता भी उजागर हुई। इसके बाद, सीबीआई की टीम ने शनिवार को अनूप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान सीबीआई ने तीनों आरोपियों के आवासों पर छापेमारी की, जहां से कई टेंडर से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
अगला लेख → आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, SBI बैंक मै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *