मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, SBI बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, SBI बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक शाखा प्रबंधक की जान चली गई। यह घटना तब हुई जब बैंक मैनेजर अपनी ड्यूटी समाप्त कर लखनऊ स्थित घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक बैंक मैनेजर की पहचान कन्नौज जिले में स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में तैनात प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। मूल रूप से बिहार निवासी प्रमोद कुमार लखनऊ के राजाजीपुरम में अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार देर शाम जब वे ड्यूटी खत्म कर अपनी कार से लखनऊ लौट रहे थे, तभी हरदोई जिले के कासिम नगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास यह हादसा हो गया।

रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही एक अन्य कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दूसरी कार में दिल्ली निवासी कपिल और रूबी सवार थे, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी औरास पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस का बयान

औरास थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि यह दुर्घटना हरदोई जिले के कासिम नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। बैंक मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।इस दुखद हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Share
अगला लेख → इस खिलाड़ी ने किया अर्जुन तेंदुलकर का पत्ता साफ, अब प्लेइंग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *