Health-News

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में प्याज का कैसे करें उपयोग, जानिए इसके फायदे

यूरिक एसिड का बढ़ना गाउट जैसी समस्या का कारण बन सकता है, क्योंकि यह हड्डियों के बीच जमा होकर सूजन और दर्द पैदा करता है। जब हम प्रोटीन से भरपूर आहार खाते हैं, तो शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो यूरिक एसिड में बदलकर जोड़ों में जमा हो जाता है। इससे सूजन और दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि क्या प्याज का सेवन यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।

प्याज एक कम प्यूरीन वाला आहार है और यह यूरिक एसिड के स्तर को घटाने में मदद कर सकता है। प्याज में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड सूजन को बढ़ने से रोकता है और शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यह लिवर और किडनी के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि यह प्यूरिन को पचाने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसलिए, उच्च यूरिक एसिड वाले लोग इसे आराम से खा सकते हैं।

यूरिक एसिड में प्याज का सेवन करने का तरीका: यदि आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो आपको प्याज को कच्चा या उबला हुआ खाना चाहिए, लेकिन इसे पकाकर न खाएं। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या प्याज का ताजे जूस का सेवन कर सकते हैं। इस तरीके से प्याज प्यूरीन के पाचन में मदद करता है और सूजन को नियंत्रित करता है। प्याज का सेवन गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद हो सकता है।तो, ध्यान रखें कि प्याज को हमेशा कच्चा या उबला हुआ ही खाएं, इससे आपको अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button