मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नंगे पैरों और फटे कपड़ों में रामलला के दरबार में पहुंचे बीजेपी विधायक, न्याय की गुहार लगाई

नंगे पैरों और फटे कपड़ों में रामलला के दरबार में पहुंचे बीजेपी विधायक, न्याय की गुहार लगाई

    गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर कलश यात्रा के दौरान पुलिस की बदसलूकी से बेहद नाराज हैं। इस नाराजगी के चलते वह फटे कपड़े और नंगे पैरों से अयोध्या पहुंचे और रामलला से न्याय की मांग की। अयोध्या पहुंचकर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद के कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए।

    विधायक ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद के कमिश्नर ने गौकशी करने की कोशिश की और योगी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अयोध्या में उन्होंने कहा, “यह वही भूमि है, जहां पर अन्याय, गौहत्या और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों का नाश हुआ है।”

    विधायक ने लिया संकल्प नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “राम कथा करना कब से अपराध हो गया है? फटे कपड़े पहन कर चल रहा हूं। मैंने प्रण लिया था कि जब तक मुझे न्याय नहीं मिलेगा, मैं नंगे पैर रहूंगा और अन्न का सेवन नहीं करूंगा।”

    अयोध्या में भगवान की शरण में आए अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने कहा, “मैं भगवान के पास न्याय की प्रार्थना करने आया हूं। असुर प्रवृत्ति वाले लोग जो राम भक्तों पर लाठी चलाते हैं, महिलाओं का अपमान करते हैं, वे लोकतंत्र का चीर हरण कर रहे हैं।”

    सरकार के खिलाफ नहीं हूं- गुर्जर विधायक ने कहा, “मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन रोजाना पचास हजार गायों की हत्या हो रही है। जब मैंने यह मुद्दा उठाया तो एक अधिकारी का धंधा बंद हो गया। ऐसे अधिकारियों का कोई स्थान नहीं हो सकता।”

    सीएम योगी तक मेरी बात क्यों नहीं पहुंच रही?- गुर्जर नंद किशोर गुर्जर ने कहा, “मैं 1989 का स्वयं सेवक हूं और मुझे हैरानी है कि मेरी बात सीएम योगी तक क्यों नहीं पहुंच रही है। अधिकारी गलत तरीके से काम कर रहे हैं। मैंने प्रदेश अध्यक्ष से भी कहा है कि अगर राम कथा करना अपराध है तो मुझे दिशा-निर्देश दें।”

    Share
    अगला लेख → पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2025 की लास्ट डेट अब बढ़ी, जल्द करें आव…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *