मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता पर FIR, कहा – “प्रदेश में अमन-चैन नहीं रहने दूंगा”

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता पर FIR, कहा – “प्रदेश में अमन-चैन नहीं रहने दूंगा”

लखनऊ विश्वविद्यालय के एक छात्र नेता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। मैनपुरी निवासी धर्मपाल अपनी नियमित सुबह की सैर के दौरान दारुलशफा विधायक निवास के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि वहां के मुख्य गेट पर एक पोस्टर चिपका हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण करते हुए तस्वीर थी और उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ लिखी गई थीं। पोस्टर में यह दावा किया गया था कि “प्रदेश में अमन-चैन नहीं रहने दूंगा और प्रदेशवासियों को हर तरह से त्रस्त करके रखूंगा।”

इस पोस्टर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के एनएसयूआई के छात्र नेता शुभम खरवार का नाम और फोटो भी मौजूद था। धर्मपाल ने इस घटना की सूचना हजरतगंज थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → मुजफ्फरनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्विफ्ट कार की भीषण टक्कर, 4 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *