मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्विफ्ट कार की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 घायल

मुजफ्फरनगर: ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्विफ्ट कार की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 घायल

मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक स्विफ्ट कार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस भयावह टक्कर में कार सवार दो महिलाओं—खुशनुमा और सानिया, तथा दो मासूम बच्चियों—तुबा और मिराह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जुनैद और फरमान नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह परिवार मेरठ जनपद के देवबंद स्थित थितकी गांव में ईदी देने जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव के प्रधान गुलबहार ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि यह परिवार उनके गांव का करीबी रिश्तेदार था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना लाइट और ओवरलोड होकर चल रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रधान ने प्रशासन से अपील की कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

स्थानीय निवासियों ने भी ओवरलोडिंग और लापरवाह ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share
अगला लेख → मथुरा: नकली सीआरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर मह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *