मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मथुरा: नकली सीआरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिलाओं का करता था शोषण

मथुरा: नकली सीआरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिलाओं का करता था शोषण

मथुरा जिले के थाना हाइवे पुलिस ने खुद को सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमांडेंट बताकर लोगों से ठगी करने और महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनका शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश कुमार उर्फ सौरव श्रीवास्तव है, जो मूल रूप से प्रयागराज का निवासी है। वह पहले एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के रूप में काम करता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान फर्जी सीआरपीएफ की वर्दी, बेल्ट, नेम प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, 9 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ब्लैंक चेक, लैपटॉप और एक ब्रिजा कार बरामद की है।

आरोपी महिलाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे ठगी करता था और शादी का वादा कर उनका शोषण करता था, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पहले भी प्रयागराज में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से जुड़े अन्य अपराधों का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।

Share
अगला लेख → गोमतीनगर के ऑल टाइम फिटनेस जिम में लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *