मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी, तेजस्वी ने दी जानकारी

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी, तेजस्वी ने दी जानकारी

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए दिल्ली एम्स में इलाज की सलाह दी है। शुरुआत में पटना के राबड़ी आवास पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया था।

    आज शाम 4 बजे उन्हें दिल्ली ले जाने की योजना थी, लेकिन स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के कारण पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर (बीपी) बहुत ज्यादा लो हो गया था, जिससे फ्लाइट से सफर करना संभव नहीं था। डॉक्टरों की टीम फिलहाल बीपी और शुगर लेवल को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

    तेजस्वी यादव का बयान: स्वास्थ्य अब स्थिर

    लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पिता की हालत अब स्थिर है और शाम 7 बजे की फ्लाइट से उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द ही उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

    बीपी अनियंत्रित, शुगर 400 से ज्यादा

    पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव की ब्लड शुगर 400 से ज्यादा हो गई है और किडनी केवल 25% ही काम कर रही है। डॉक्टर लगातार उनके बीपी और शुगर लेवल को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।

    किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट प्रॉब्लम

    लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2022 में उनकी किडनी सिर्फ 25% ही काम कर रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी दान कर दी, और 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में सफल ट्रांसप्लांट किया गया।

    इसके अलावा, दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2021 में जेल में रहने के दौरान उनकी हार्ट कंडीशन खराब हो गई थी। फिर सितंबर 2023 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई थी।

    जल्द दिल्ली रवाना हो सकते हैं लालू यादव

    फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पहले उन्हें नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली ले जाने की योजना थी, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी की जा रही है। देर शाम तक दिल्ली एम्स पहुंचने की संभावना है।

    लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सेहत को लेकर परिवार और समर्थक जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

    Share
    अगला लेख → फरीदाबाद कोर्ट में वकील ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या,…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *