मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन

लखनऊ – कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कानपुर जिला प्रशासन ने शहर के दस थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि 20 जुलाई को लागू लॉकडाउन की बंदिशें दो थाना क्षेत्रों से हटाई गई है जबकि इनके स्थान पर दो नए क्षेत्रों को 10 की सूची मे जोड़ा गया है।

कानपुर के डीएम डॉ. ब्रहमदेव राम तिवारी ने रविवार देर रात बताया कि पिछले सोमवार को लागू पूर्ण लॉकडाउन के अनुकूल परिणाम मिल है। कोरोना संक्रमण के प्रसार को थामने के लिये आठ क्षेत्रों में पहले से लागू लॉकडाउन को 31 जुलाई रात 10 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। जबकि इस सूची में ग्वालटोली और फीलखाना क्षेत्र का नाम जोड़ा गया है और इन्हे मिलाकर पहले की तरह 10 क्षेत्रों में लाकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले किदवईनगर और नवाबगंज में लॉकडाउन की बंदिश को हटाया गया है।

डीएम ने बताया कि जिले के चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, स्वरूप नगर, फीलखाना और ग्वालटोली में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लॉकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही सरकार के आदेशानुसार शनिवार और रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

Share
टैग: #corona #KANPURCORONA
अगला लेख → कल पहुंचेंगे पांच राफेल लड़ाकू विमान,होगा भव्य स्वागत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *