मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

सुबह उठते ही इस हरे मसाले का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सुबह उठते ही इस हरे मसाले का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

इलायची की तरह ही इलायची का पानी भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। यह छोटे से मसाले में आयरन, विटामिन C, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप हर दिन सुबह-सुबह इलायची का पानी पीना शुरू कर दें, तो कुछ ही हफ्तों में इसके सकारात्मक प्रभाव महसूस करने लगेंगे।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, इलायची और उसका पानी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। यदि आपको अक्सर कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो इलायची का पानी आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायता करता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित

इलायची के पानी में मौजूद पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल की सेहत मजबूत बनी रहती है और गंभीर हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर के खतरे को कर सकता है कम

रोजाना सही मात्रा में इलायची का पानी पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, ताकि इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

Share
अगला लेख → दिल्ली से 26 मार्च को अगवा हुए होटल कारोबारी की लाश यूपी के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *