मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नजरों की मासूमियत से छा गई 18 साल की लड़की, रातों-रात बनी हीरोइन, अब कैसा है उसका सफर ?

नजरों की मासूमियत से छा गई 18 साल की लड़की, रातों-रात बनी हीरोइन, अब कैसा है उसका सफर ?

2018 में एक लड़की ने अपने एक छोटे से वीडियो क्लिप से पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। यह लड़की और कोई नहीं, बल्कि प्रिया प्रकाश वारियर थीं, जिन्हें लोग ‘विंक गर्ल’ के नाम से जानने लगे। उनकी प्यारी सी मुस्कान और आंख मारने वाला अंदाज इतना मशहूर हुआ कि देखते ही देखते वो हर किसी की पसंदीदा बन गईं। उसी साल गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत भी बन गईं।

दरअसल, 2019 में रिलीज़ हुई मलयालम फिल्म ‘ओरु अडार लव’ का एक सीन, जिसमें प्रिया स्कूल यूनिफॉर्म में अपने को-स्टार को आंख मारती हैं, इंटरनेट पर रातों-रात वायरल हो गया। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही प्रिया प्रकाश ने सुर्खियां बटोर ली थीं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई थी। आज भी इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रिया सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने कम उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनका गाया गाना ‘नी मझाविल्लु पोलेन’ काफी पसंद किया गया। संगीतकार कैलास मेनन ने उनका गाते हुए एक वीडियो देखा और उन्हें एक गाने का मौका दिया, जिसे प्रिया ने पूरी शालीनता के साथ निभाया।

अब बात करते हैं उनके फिल्मी करियर की। ‘ओरु अडार लव’ के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘चेक’, ‘ब्रो’, ‘इश्क’, और ‘थ्री ईयर्स’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा हाल ही में वह कन्नड़ फिल्म ‘विष्णु प्रिया’ में नजर आईं, जो 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके साथ ही वह आने वाली फिल्म ‘Good Bad Ugly’ में भी दिखाई देंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है।

इतना ही नहीं, खबर है कि प्रिया प्रकाश वॉरियर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में भी अहम किरदार निभा सकती हैं। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें साईं पल्लवी भी होंगी। इस भव्य प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा।

एक वायरल विंक से पहचान बनाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर आज अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर साउथ इंडियन सिनेमा में एक स्थापित नाम बन चुकी हैं।

Share
अगला लेख → श्रीलंका का बड़ा बयान , भारत की सुरक्षा के खिलाफ नहीं होगा ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *