मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कुणाल कामरा आज फिर मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, उन्हें तीसरी बार समन भेजा गया था

कुणाल कामरा आज फिर मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, उन्हें तीसरी बार समन भेजा गया था

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस की ओर से तीसरी बार समन भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जानकारी के अनुसार, कामरा पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस की ओर से उन्हें 5 अप्रैल को पेश होने के लिए बुलाया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तीसरी बार है जब कुणाल कामरा ने समन के बावजूद हाज़िरी नहीं दी। खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि कुणाल ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए एक पैरोडी गाई थी। यह कार्यक्रम खार इलाके के एक होटल में स्थित स्टूडियो में आयोजित हुआ था।

इस घटना के बाद 23 मार्च को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उस स्टूडियो और होटल में तोड़फोड़ की, जहां यह कार्यक्रम हुआ था। पुलिस के अनुसार, कामरा को इससे पहले भी दो बार समन भेजे जा चुके हैं, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इस हफ्ते की शुरुआत में खार पुलिस का एक दल उनके माहिम स्थित निवास पर भी पहुंचा था।

फिलहाल, मद्रास हाई कोर्ट ने कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी है। बता दें कि वह तमिलनाडु के स्थायी निवासी हैं। इसके अलावा, उनके खिलाफ नासिक ग्रामीण, जलगांव और नंदगांव में दर्ज तीन एफआईआर को खार पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Share
अगला लेख → दिल्ली के स्कूलों में फीस वृद्धि पर 'आप' का हमला, भाजपा को ठ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *