मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत में कोल्डप्ले को पीछे छोड़ेंगे ये नए धाकड़ सिंगर, पहले दिन ही 3 लाख फैन्स का तूफ़ान!

भारत में कोल्डप्ले को पीछे छोड़ेंगे ये नए धाकड़ सिंगर, पहले दिन ही 3 लाख फैन्स का तूफ़ान!

हाल के दिनों में भारत में अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकारों की धूम देखने को मिली है। यूके के मशहूर म्यूज़िक बैंड कोल्डप्ले ने जहां अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, वहीं उनके लीड सिंगर क्रिस मार्टिन महाकुंभ की रौनक में भी शरीक होते नजर आए। अब एक और इंटरनेशनल स्टार, हॉलीवुड के फेमस रैपर ट्रैविस स्कॉट का म्यूज़िक कॉन्सर्ट भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

5 अप्रैल से दिल्ली में होने वाले इस मेगा शो के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है। बुक माई शो पर टिकट बुकिंग जैसे ही शुरू हुई, हजारों नहीं बल्कि 2 से 3 लाख लोगों की वेटिंग लिस्ट सामने आ गई, जो लोगों के जबरदस्त क्रेज को बयां करती है।

ट्रैविस स्कॉट का ये बहुप्रतीक्षित म्यूज़िक शो इस साल 18 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। संगीत प्रेमियों का मानना है कि ट्रैविस का परफॉर्मेंस सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक सिनेमाई अनुभव होता है। जब Sicko Mode, Goosebumps, FE!N और Antidote जैसे चार्टबस्टर ट्रैक्स पर हजारों फैन्स झूमेंगे, तो वो पल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सांगीतिक क्रांति की तरह होगा।

अब हिप-हॉप भारत में सिर्फ गली-मोहल्लों का हिस्सा नहीं रहा, यह एक मेनस्ट्रीम और ग्लोबल जॉनर बन चुका है। देश के युवाओं और देसी रैपर्स ने इसे एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। ट्रैविस स्कॉट जैसे ग्लोबल सुपरस्टार का भारत आना इस बात का सबूत है कि भारत अब अंतरराष्ट्रीय संगीत के नक्शे पर तेज़ी से उभर रहा है।

ट्रैविस स्कॉट कौन हैं?
ट्रैविस स्कॉट का असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर II है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1991 को अमेरिका में हुआ था। वे एक मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूज़िक प्रोड्यूसर हैं। ‘ट्रैविस स्कॉट’ नाम उन्होंने अपने पसंदीदा चाचा और प्रेरणास्रोत किड क्यूडी के नाम से प्रेरित होकर रखा। उन्हें अब तक आठ ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन मिल चुके हैं, साथ ही वे बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड और एक लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Share
अगला लेख → अमेरिका में भारतीय मूल के जज पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, पुलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *