मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली का तापमान 42 डिग्री पार, यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों को चेतावनी

दिल्ली का तापमान 42 डिग्री पार, यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों को चेतावनी

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली में तेज धूप और लू चलने की चेतावनी दी है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आने वाले छह दिनों में दिल्ली में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अप्रैल महीने में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में भीषण लू की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी और लू का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और हमीरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में भी लू का प्रकोप
हरियाणा में भी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और लू चल सकती है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज
मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लू चलने की संभावना जताई है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, श्योपुरकलां, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और इंदौर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ेगी।

गर्मी से बचने के लिए विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें, और खूब पानी पिएं।

Share
अगला लेख → तमिलनाडु को पीएम मोदी की बड़ी सौगात , वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *