मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

फिटनेस और वजन कम करने के लिए दौड़ और वॉक में से किसे चुनें? जानिए सही विकल्प

फिटनेस और वजन कम करने के लिए दौड़ और वॉक में से किसे चुनें? जानिए सही विकल्प

आजकल फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज़ करते हैं – कोई घंटों जिम में मेहनत करता है, कोई पार्क में वॉक करता है, तो कोई रोज़ रनिंग करता है। लेकिन अगर बात करें सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज की, तो वॉकिंग और रनिंग हमेशा टॉप पर रहते हैं। ये दोनों ही न केवल आसान हैं, बल्कि शरीर को बहुत से फायदे भी पहुंचाते हैं। सवाल ये उठता है कि इनमें से ज़्यादा फायदेमंद क्या है? चलिए जानते हैं इनके बीच का फर्क और कौन किसके लिए बेहतर है।

1. जोड़ों पर असर

दौड़ने से घुटनों और कूल्हों पर झटका ज़्यादा लगता है, जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। खासकर अगर आपकी हड्डियाँ कमजोर हैं या पहले से कोई जोड़ों की परेशानी है, तो रनिंग आपके लिए सही नहीं हो सकती। इसके उलट, वॉकिंग बेहद सॉफ्ट एक्सरसाइज़ है, जो जोड़ों पर दबाव नहीं डालती।

2. दिल की सेहत

दौड़ना और चलना दोनों ही दिल के लिए अच्छे हैं। हालांकि, दौड़ने से हृदय की कार्यक्षमता में तेज़ सुधार आता है क्योंकि ये हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज़ है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं, उन्हें भी लॉन्ग टर्म में दिल से जुड़े काफी फायदे मिलते हैं।

3. मांसपेशियों की मजबूती

वॉकिंग में पैरों और हाथों की कई मांसपेशियाँ एक्टिव होती हैं। वहीं दौड़ने से शरीर की स्टैमिना और मसल एंड्योरेंस (सहनशक्ति) बेहतर होती है। यानी वॉक से हल्का व्यायाम, जबकि रनिंग से ज़्यादा ताकत और स्टैमिना मिलती है।

4. मानसिक स्वास्थ्य

वॉकिंग मूड को अच्छा करती है और मन को शांत रखती है। दूसरी ओर, रनिंग के दौरान एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज़ होता है, जो स्ट्रेस कम करता है और मूड को फ्रेश बनाता है। हालांकि, हर कोई दौड़ नहीं सकता, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए वॉकिंग एक ज्यादा आसान और सुलभ विकल्प है।

5. कैलोरी बर्निंग – वजन घटाने में कौन आगे?

रनिंग में वॉकिंग की तुलना में ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है। एक 70 किलो का व्यक्ति जब दौड़ता है तो वो लगभग 74 कैलोरी प्रति किलोमीटर खर्च करता है, जबकि चलने पर यही संख्या करीब 56 कैलोरी होती है। यानी वजन कम करना हो तो रनिंग ज्यादा तेज़ रिज़ल्ट देती है, लेकिन वॉकिंग भी अगर नियमित की जाए, तो धीरे-धीरे अच्छा असर दिखाती है।

6. शुरुआत कहाँ से करें?

अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो वॉकिंग से शुरू करना ज्यादा बेहतर होगा। इसे करना आसान है, किसी स्पेशल ट्रेनिंग या गियर की जरूरत नहीं होती। वहीं रनिंग के लिए सही जूते, वॉर्म-अप और फिटनेस लेवल जरूरी होता है। इसलिए शुरुआती लोगों के लिए वॉकिंग सबसे सही स्टार्टिंग पॉइंट है।

Share This
अगला लेख → लो बीपी की समस्या से अगर थकान बनी रहती है, तो ये फल आपकी मदद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun