मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CID 2 में ACP प्रद्युम्न की मौत का रहस्य गहराया, नए ACP की एंट्री से कहानी में आएंगे 7 चौंकाने वाले ट्विस्ट

CID 2 में ACP प्रद्युम्न की मौत का रहस्य गहराया, नए ACP की एंट्री से कहानी में आएंगे 7 चौंकाने वाले ट्विस्ट

5 और 6 अप्रैल को प्रसारित हुए ‘सीआईडी’ के एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिला। शो में सीआईडी ​​ब्यूरो में धमाका होता है, जिससे एसीपी प्रद्युम्न की दुखद मौत हो जाती है। इस घटना ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया है। लोग यह मानने लगे हैं कि अब एसीपी प्रद्युम्न शो का हिस्सा नहीं रहेंगे और उनकी जगह कोई नया किरदार शो में एंट्री लेगा। सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भावुक हैं — कोई कह रहा है कि “अब सीआईडी वही नहीं रहा”, तो किसी ने लिखा, “दया, दरवाज़ा कौन तोड़ेगा अब?” दर्शक इस उलझन में हैं कि आगे शो का क्या होगा।

लेकिन अब इस रहस्य और भावनात्मक माहौल में एक नई शुरुआत होने जा रही है। 12 अप्रैल से शो में एक नया अध्याय शुरू होगा। सीआईडी टीम में दो नई महिला अफसरों की एंट्री होगी, जो शो में ताजगी और नई ऊर्जा लेकर आएंगी।

13 अप्रैल से एक नया किरदार सामने आएगा — एसीपी आयुष्मान, जिसे निभाएंगे पार्थ समथान। हालांकि उनकी वफादारी को लेकर संदेह उठेंगे। दर्शाया जाएगा कि क्या वह वाकई सीआईडी का हिस्सा हैं या बारबोजा के लिए काम कर रहे हैं? टीम के पुराने सदस्य – अभिजीत और दया – उसकी नीयत को लेकर सतर्क हो जाएंगे। वे ग्रैफिटी के ज़रिए रहस्यों की तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

19 अप्रैल को कहानी में गहरे राज़ सामने आएंगे। फ्लैशबैक के ज़रिए एसीपी आयुष्मान के अतीत की परतें खुलेंगी और पता चलेगा कि वह एसीपी प्रद्युम्न का पीछा कर रहा था। एक वीडियो में उसे बारबोजा द्वारा भेजी गई ग्रैफिटी के पास देखा जाएगा।

20 अप्रैल को होगा असली टकराव। कहानी फिर फ्लैशबैक में जाएगी, जहां एसीपी प्रद्युम्न, आयुष्मान को रंगे हाथों पकड़ लेंगे। इस भिड़ंत से जुड़े असली मकसद और गहरा ड्रामा दर्शकों को चौंका देगा।

Share
अगला लेख → सातवें दशक के सबसे बड़े विलेन, जिन्हें बिग बी भी 'सर' कहते थ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *