मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्या 22 साल की नीसा देवगन बॉलीवुड में रखेंगी कदम ? मां काजोल ने तोड़ी चुप्पी

क्या 22 साल की नीसा देवगन बॉलीवुड में रखेंगी कदम ? मां काजोल ने तोड़ी चुप्पी

अजय देवगन और काजोल का नाम बॉलीवुड के सबसे शानदार कलाकारों में शुमार होता है। दोनों ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब फैंस की निगाहें उनकी बेटी नीसा देवगन पर टिकी हैं और सब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह भी अपने माता-पिता की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। ऐसे में हाल ही में काजोल ने नीसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक अहम खुलासा किया है।

नीसा नहीं बनेंगी एक्ट्रेस – काजोल का खुलासा
काजोल ने न्यूज़ 18 के एक इवेंट में हिस्सा लेते हुए बेटी नीसा के करियर प्लान को लेकर बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीसा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी, तो काजोल ने साफ शब्दों में कहा, “बिलकुल नहीं। मुझे नहीं लगता कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएगी। वह अब 22 साल की होने वाली है और उसने तय कर लिया है कि वह इस समय एक्टिंग में कदम नहीं रखना चाहती।”

युवा पीढ़ी को काजोल की सलाह
काजोल ने आज की युवा पीढ़ी और नए टैलेंट को करियर को लेकर कुछ अहम सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा, “मैं यही कहूंगी कि हर किसी से सलाह लेना जरूरी नहीं है। जब आप दूसरों से पूछेंगे कि क्या करना चाहिए, तो बहुत से लोग आपको सलाह देने लगेंगे कि नाक बदलो, हाथ बदलो, बालों का रंग बदलो, ये करो-वो करो। लेकिन असली सफलता उन्हीं को मिलती है जो खुद के लिए एक अलग पहचान बनाते हैं। चाहे वो फिल्म इंडस्ट्री हो या सोशल मीडिया की दुनिया, सबसे जरूरी है अपनी अलग जगह बनाना।”

काजोल की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही विशाल फुरिया की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक मां के किरदार में दिखाई देंगी, जो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश कर रही है। फिल्म में उनके साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘मां’ का पहला लुक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share
अगला लेख → ट्विंकल खन्ना की भांजी शोला और अक्षय कुमार की भांजी शबनम की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *