मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दादा ने बनाया सोमनाथ मंदिर, पोता बनाएगा राममंदिर

दादा ने बनाया सोमनाथ मंदिर, पोता बनाएगा राममंदिर

लखनऊ – अयोध्या में होने जा रहा राममंदिर शिलान्यास कई इतिहास रचने जा रहा है। पर मंदिर निर्माण का एक जो सबसे बड़ा इतिहास बनने जा रहा है वह अपने आप में सबसे अनूठा होगा। राममंदिर का निर्माण एक ऐसा परिवार कर रहा है जिसने दुनिया में सौ से अधिक मंदिर बनाए है।

ख़ास बात यह है की जिनके दादा ने सोमनाथ मंदिर का पुनरोद्वार किया था अब उनका पोता राममंदिर को भव्य रूप देने जा रहा है रामजन्मभूमि मंदिर का डिजायन और अपनी देखरेख में निर्माण कराने वाले आर्किटेक्ट चन्द्रकांत सोमपुरा ने आज से तीन दशक पहले विश्व हिन्दू परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल के कहने पर राममंदिर का पूरा माडल तैयार किया था।जानकारी के मुताबिक सोमपुरा तब छह महीने में राममंदिर के छह डिजायन लेकर अशोक सिंघल के पास गए थे लेकिन सिंघल को यही डिजायन पसंद आया था। तब से सोमपुरा की देखरेख में पिछले तीस वर्षो से पत्थर तराषने का काम चलता आ रहा है। अबतक मंदिर निर्माण का पचास से साठ प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

सोमपुरा का परिवार गुजरात के पालीताणा का रहने वाला है। यह परिवार पिछली कई पीढ़ियों से मंदिर निर्माण का कार्य करता आ रहा है। गुजरात के सोमनाथ मंदिर से लेकर अंबाजी मंदिर तक इस परिवार ने हिन्दू जैन एवं स्वामीनाथ सम्प्रदाय के सौ से अधिक मंदिर बनाए है। सोमपुरा परिवार ने लंदन सिंगापुर पिट्सबर्ग और अमेरिका में कई मंदिरों को डिजायन ओर बनवाने का काम किया है।

Share
अगला लेख → प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में 14000 कोविड मरीज हुए डि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *