मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में कार ने मारी जोरदार टक्कर, UPSC तैयारी कर रहे 5 छात्र घायल

दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में कार ने मारी जोरदार टक्कर, UPSC तैयारी कर रहे 5 छात्र घायल

पहली घटना ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार रोड की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच छात्र यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, जबकि एक व्यक्ति क्षेत्र में घूमने आया था। सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, पांच घायलों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, वहीं एक को अभी और इलाज की ज़रूरत है।

वहीं दूसरी घटना ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली में एक कार चालक ने अपने पड़ोसी की दो साल की मासूम बच्ची को गली में खेलते वक्त कुचल दिया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्ची घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी और तभी एक कार तेज़ी से आती है और उसे कुचल देती है।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्ची के ऊपर से कार गुजरती है, वहां मौजूद लोग दौड़कर आते हैं, ड्राइवर को कार पीछे करने को कहते हैं और फिर बच्ची को तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया जाता है। अफसोस की बात है कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो जाती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना 31 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे पहाड़गंज के राम नगर इलाके में घटी थी। इस मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
अगला लेख → 19 दिन में बनी साई-फाई हॉरर मूवी ने मचाया तहलका, थ्रिल में ‘…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *