मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, बस उछलकर घर की छत पर गिरी, कई यात्री ज़ख्मी

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, बस उछलकर घर की छत पर गिरी, कई यात्री ज़ख्मी

कर्नाटक के चिक्कमगलूरु जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यह दुर्घटना कोप्पा तालुक के जलदुर्गा इलाके में बुधवार को उस वक्त हुई, जब राज्य परिवहन की केएसआरटीसी बस चिक्कमगलूरु से श्रृंगेरी की ओर जा रही थी। बस जयापुरा के पास अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में गिरने के बाद एक घर की छत पर चढ़ गई।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई थीं। इसी वजह से चालक बस पर से संतुलन खो बैठा। इस हादसे में बस ड्राइवर और एक यात्री को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जयपुरा के सरकारी अस्पताल में दस घायलों को भर्ती कराया गया है, जबकि चालक समेत दो को कोप्पा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जिस घर से बस टकराई, उसमें रहने वाली शांता नामक महिला को भी चोटें आई हैं। घर की छत को भी काफी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार और बस के खराब रखरखाव की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि बस काफी पुरानी थी और मरम्मत की स्थिति सही नहीं लग रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज गति में थी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही जयपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। विधायक टी.डी. राजेगौड़ा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों का इलाज जारी है।

Share
अगला लेख → उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने से मची तबाही, पहाड़ से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *