मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

‘जाट’ फर्स्ट रिव्यू: सनी देओल की दमदार वापसी, फिल्म में है जनता को लुभाने वाला हर तड़का

‘जाट’ फर्स्ट रिव्यू: सनी देओल की दमदार वापसी, फिल्म में है जनता को लुभाने वाला हर तड़का

‘गदर’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल का स्टारडम एक बार फिर परवान चढ़ा और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। अब इस धमाल के बाद सनी देओल एक और बड़ी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘जाट’ आज यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं रणदीप हुड्डा।

फिल्म में कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे – जैसे कि रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन, बब्लू पृथ्वीराज और जगपति बाबू। ‘जाट’ का निर्देशन तेलुगू फिल्ममेकर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है, जो कि उनकी पहली हिंदी फिल्म है। फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।

रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के रिव्यू शेयर किए, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि फिल्म उन्होंने रिलीज से पहले कैसे देखी। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये रिव्यू प्रीमियर शो या प्रेस स्क्रीनिंग के आधार पर दिए गए होंगे।

फिल्म को लेकर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया काफी जबरदस्त रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘जाट एक जबरदस्त मास अपील वाली फिल्म है। पहले हाफ में दमदार एक्शन और इमोशंस हैं, वहीं दूसरे हाफ में थ्रिल भरपूर है। इसमें भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्शन सीन देखने को मिलते हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘सनी देओल के करियर की सबसे धांसू एक्शन फिल्म, शानदार एंट्री, बीच पर शानदार चेज़ सीक्वेंस, रोंगटे खड़े कर देने वाला इंटरवल और जबरदस्त क्लाइमेक्स।’

हालांकि, ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है – तमिल स्टार अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, ममूटी की मलयालम थ्रिलर ‘बाजूका’ और गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी पीरियड एक्शन फिल्म ‘अकाल’ भी आज ही रिलीज हो रही हैं। बैसाखी वीकेंड पर दर्शकों के लिए मनोरंजन की बहार है।

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं – ‘लाहौर 1947’ जिसमें वह आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में नजर आएंगे। इसके अलावा, ‘बॉर्डर 2’ में भी वह लीड रोल में होंगे और यह भी खबर है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में हनुमान की भूमिका निभा सकते हैं।

Share This
अगला लेख → 144 बार एक ही रोल! एक्टर ने रचा रिकॉर्ड, अमिताभ बच्चन के साथ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun