मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

घर पर अंगूर से तैयार करें लज़ीज़ जैम, रोटी और ब्रेड के साथ करें मज़े, ये है इसकी सरल रेसिपी

घर पर अंगूर से तैयार करें लज़ीज़ जैम, रोटी और ब्रेड के साथ करें मज़े, ये है इसकी सरल रेसिपी

अधिकतर घरों में जैम आमतौर पर मिल ही जाता है। लोग बाजार से खरीदकर अलग-अलग फ्लेवर का जैम खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैम को घर पर बनाना न केवल आसान है बल्कि सेहतमंद भी होता है? आप अपने मनपसंद मौसमी फलों से जैसे स्ट्रॉबेरी, आम या मिक्स फ्रूट के साथ-साथ अंगूर से भी स्वादिष्ट जैम तैयार कर सकते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं ताजे हरे अंगूर से बने जैम की रेसिपी की, जो स्वाद में लाजवाब होता है और बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इस होममेड जैम की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई भी केमिकल, कलर या प्रिजर्वेटिव नहीं मिलाया जाता, इसलिए यह हेल्दी भी है और टेस्टी भी।

अंगूर जैम बनाने की आसान विधि

सामग्री:

  • ताजे हरे अंगूर – मनचाहे मात्रा में
  • चीनी – स्वाद अनुसार
  • नींबू – आधा
  • (अगर चाहें तो) थोड़ा सा हरा फूड कलर

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले अंगूरों को अच्छी तरह से धो लें। दो-तीन बार पानी से धोकर साफ कर लें ताकि सारी गंदगी निकल जाए।
  2. अब मिक्सी के जार में अंगूर और चीनी डालें और अच्छे से पीस लें।
  3. इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और मोटी छन्नी से छान लें। चम्मच की मदद से पल्प अच्छे से छान लें।
  4. अगर थोड़ी पल्प बच जाए, तो उसे दोबारा मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर से छान लें।
  5. अब गैस पर एक पैन या कड़ाही रखें और उसमें यह मिश्रण डालकर मध्यम आंच पर पकाना शुरू करें।
  6. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें आधा नींबू का रस और अगर आप चाहें तो एक चुटकी फूड कलर मिला सकते हैं।
  7. इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं और अच्छे से पक जाए।
  8. जब जैम गाढ़ा हो जाए और चमच से गिराने पर मोटा दिखे, तब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  9. जैम के ठंडा हो जाने पर इसे कांच के जार में भरें और फ्रिज में रख दें।

अब तैयार है घर का बना ताजगी से भरपूर अंगूर जैम! इसे ब्रेड, पराठे या टोस्ट पर लगाकर खाएं – यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा।

Share
अगला लेख → बच्चा बार-बार झूठ बोलता है? इन टिप्स को अपनाएं और इस बुरी आद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *