मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गर्मी की धूप में हाथ-पैर काले पड़ गए हैं? तो इन घरेलू उपायों से पाएं टैनिंग से छुटकारा

गर्मी की धूप में हाथ-पैर काले पड़ गए हैं? तो इन घरेलू उपायों से पाएं टैनिंग से छुटकारा

गर्मियों का मौसम जैसे-जैसे तेज होता जा रहा है, वैसे-वैसे इसका असर हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी साफ नजर आने लगता है। तेज धूप और गर्म हवाएं स्किन का नैचुरल ग्लो छीन लेती हैं और त्वचा को बेजान बना देती हैं। अगर आप भी स्किन पर लौटी इस टैनिंग से परेशान हैं और दोबारा से चमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो पारंपरिक घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। आइए जानें कुछ असरदार देसी उपाय, जो टैनिंग हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

बेसन और दही का फेस पैक
बेसन और दही दोनों ही पुराने समय से त्वचा के लिए लाभकारी माने जाते हैं। अगर आप इन दोनों को मिलाकर एक नेचुरल फेस पैक तैयार करें तो यह टैनिंग को हटाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है। एक बाउल में दो चम्मच बेसन लें और उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके यह पेस्ट चेहरे और टैनिंग प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें।

आलू और नींबू का नुस्खा
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए आलू और नींबू का कॉम्बिनेशन भी कारगर है। आलू को छीलकर उसका पेस्ट बना लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लें। इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट बाद धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो बार करें, जिससे स्किन की रंगत में फर्क साफ नजर आएगा।

अतिरिक्त सुझाव
आप चाहें तो दही को अकेले भी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि दही में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट्स होते हैं जो टैनिंग हटाने में मदद करते हैं। साथ ही, आलू का रस और नींबू का रस हाथ-पैर के कालेपन को भी कम करने में असरदार होता है।

इन घरेलू उपायों को नियमित अपनाने से आपकी त्वचा दोबारा से चमकदार और निखरी हुई नजर आने लगेगी

Share
अगला लेख → जब खाएंगे दही-प्याज सैंडविच, तो चीज और मेयोनीज की याद नहीं आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *