मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

विवादों में घिरा सौरभ हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना, हटाने की मांग तेज

विवादों में घिरा सौरभ हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना, हटाने की मांग तेज

भोजपुरी गाने अक्सर विवादों की वजह बनते रहे हैं — कभी अश्लीलता तो कभी आपत्तिजनक शब्दों की वजह से। लेकिन इस बार जो मामला चर्चा में है, वह काफी गंभीर है। दरअसल, सौरभ हत्याकांड से जुड़े एक भोजपुरी गाने ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। विवाद का केंद्र बना है एक गाना जिसका नाम है ‘ड्रम में राजा’, जिसे गाया है भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई जा रही है, और इसे ब्लू ड्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के दौरान ब्लू ड्रम को जिस तरह से इस्तेमाल किया गया था, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस भयावह घटना की यादें अब भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। सोशल मीडिया पर इस ड्रम को लेकर पहले ही कई मीम्स और वीडियो वायरल हो चुके हैं, और अब जब इसी विषय पर एक गाना बना दिया गया, तो लोग भड़क उठे हैं।

‘ड्रम में राजा’ नामक इस गाने की आलोचना हर तरफ हो रही है। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स तक ने इसे हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी की दर्दनाक मौत को मनोरंजन का साधन बनाना अमानवीय है और इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस गाने को 6 अप्रैल को Born Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसे लिखा है प्रिंस प्रियदर्शी ने और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाह नजर आ रहे हैं। हालांकि, रिलीज के बाद गाना तेजी से वायरल हुआ और अब तक इसे 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लेकिन साथ ही विरोध भी उसी तेजी से बढ़ रहा है। लोग गायक गोल्डी यादव की जमकर आलोचना कर रहे हैं, और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कानूनी कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं।

इस मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सस्ते मनोरंजन और वायरल होने की चाह में संवेदनशीलता को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है?

Share
अगला लेख → 'छोरी 2' रिव्यू: नुसरत की हॉरर फिल्म में डर की कमी, सोहा अली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *