मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

गर्मी में मनी प्लांट को ताजगी से भरपूर रखने के लिए इसमें समय-समय पर यह चीज डालना न भूलें

गर्मी में मनी प्लांट को ताजगी से भरपूर रखने के लिए इसमें समय-समय पर यह चीज डालना न भूलें

हाल के वर्षों में घरों को हराभरा और सुंदर बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। खासकर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग अपनी बालकनी को पौधों से सजाना पसंद करते हैं। घर में लगे पौधे न केवल देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि ये कई तरह से फायदेमंद भी होते हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे कई पौधे होते हैं जो न केवल हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे लगाना बेहद आसान है – इसे आप मिट्टी या फिर पानी दोनों में उगा सकते हैं। गर्मियों में यदि सही देखभाल की जाए तो मनी प्लांट तेजी से बढ़ता है और नई-नई पत्तियां भी निकलने लगती हैं।

मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें?

अगर आपने मनी प्लांट को मिट्टी में लगाया है, तो यह बेल की तरह तेजी से फैलता है। गर्मी के मौसम में इसे नियमित रूप से पानी की जरूरत होती है, लेकिन ध्यान रहे कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखने के बाद ही पानी दें। ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं और पत्तियों का रंग पीला या काला होने लगता है।

गर्मियों में मनी प्लांट को हफ्ते में एक-दो बार हल्के पानी से नहलाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे उसकी पत्तियों पर चमक आती है और पौधा और तेजी से बढ़ता है। साथ ही पत्तियों को साफ रखना भी जरूरी है ताकि वो धूल-मिट्टी से ढककर मुरझाएं नहीं। पौधे को सीधी धूप से बचाकर हल्की छाया वाली जगह में रखें।

हर 15 दिन में मनी प्लांट की मिट्टी को थोड़ा खुरचें (गुड़ाई करें)। इससे मिट्टी में हवा पहुंचती है और पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। आप वर्मीकंपोस्ट या कोकोपिट जैसे जैविक खाद भी डाल सकते हैं। कोकोपिट डालने के बाद पानी की मात्रा कम कर दें क्योंकि यह नमी बनाए रखता है।

अगर पत्तियां पीली हो रही हैं तो उन्हें काटकर हटा देना चाहिए। इससे पौधे में ऊर्जा बचती है और नई पत्तियां जल्दी आती हैं। हफ्ते में एक बार किसी नेचुरल खाद जैसे इस्तेमाल की गई चाय की पत्ती या हल्की मात्रा में बेकिंग सोडा घुले पानी का प्रयोग किया जा सकता है।

यदि मनी प्लांट पानी में और कांच की बोतल में लगा है, तो हफ्ते में एक बार उसका पानी जरूर बदलें। बेहतर होगा कि आरओ (RO) का पानी इस्तेमाल करें। पानी बदलते समय पत्तियों को भी अच्छे से धो लें और फिर दोबारा बोतल में रखें। अगर पानी में जड़ें बहुत ज्यादा बढ़ गई हों, तो पौधे को मिट्टी में शिफ्ट कर देना चाहिए।

इन आसान तरीकों से आप अपने मनी प्लांट को तेजी से बढ़ा सकते हैं और घर की सुंदरता के साथ-साथ वातावरण भी ताजगी भरा बना सकते हैं।

Share This
अगला लेख → स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं के ये सामान, अब हो जाएं च…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun