मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सैफ अली खान अटैक केस में चार्जशीट से पर्दा उठा, करीना अस्पताल गई थीं या नहीं? अब हुई पुष्टि

सैफ अली खान अटैक केस में चार्जशीट से पर्दा उठा, करीना अस्पताल गई थीं या नहीं? अब हुई पुष्टि

मुंबई: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 16,000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कई अहम खुलासे सामने आए हैं, जिनमें करीना कपूर की प्रतिक्रिया, घटना के बाद की स्थिति और आरोपी की पहचान शामिल है।चार्जशीट के अनुसार, आरोपी शरीफुल इस्लाम की पहचान सीसीटीवी कैमरों में हुई है, वह 25 अलग-अलग कैमरों में कैद हुआ।

करीना कपूर ने क्या बताया?

पुलिस को दिए अपने बयान में करीना कपूर ने कहा कि वो सैफ अली खान और उनके बेटों तैमूर और जेह के साथ बांद्रा के सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहती हैं। घर में उनके साथ दो नर्स, दो केयरटेकर और चार घरेलू सहायक भी रहते हैं।

करीना ने बताया कि 15 जनवरी की रात करीब 1:20 बजे वह अपनी दोस्त रिया कपूर से मिलकर घर लौटी थीं। बच्चों को देखने के बाद वह सैफ के साथ बेडरूम में थीं, तभी रात करीब 2 बजे जुनू नाम की देखभाल करने वाली ने आकर बताया कि जेह के कमरे में कोई चाकू लेकर घुस आया है और पैसे की मांग कर रहा है।

करीना और सैफ तुरंत जेह के कमरे की ओर भागे। करीना ने देखा कि नर्स एलियामा घायल है और उसके हाथ से खून बह रहा है। कमरे में एक शख्स काले कपड़े और टोपी पहने खड़ा था, जिसके पास चाकू और हेक्साब्लेड था।

सैफ पर कैसे हुआ हमला?

करीना ने बताया कि जब सैफ ने उस घुसपैठिए को रोकने की कोशिश की, तो उसने सैफ के गर्दन, पीठ और हाथ पर हमला कर दिया। गीता ने भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन उस पर भी हमला हुआ। करीना ने तुरंत जेह को कमरे से निकालने और 12वीं मंजिल पर ले जाने को कहा। सैफ भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनके पीछे-पीछे आए।

कैसे हुई मदद?

करीना ने बताया कि उन्होंने अपने सहायक हरि, रामू, रमेश और पासवान को मदद के लिए बुलाया। घर में तलाश करने के बावजूद आरोपी नहीं मिला। इसके बाद करीना ने सभी से कहा, “अब सब छोड़ो, नीचे चलते हैं। पहले सैफ को अस्पताल ले जाना ज़रूरी है।”

हरि ने सैफ को ऑटो में बैठाया, और तैमूर भी अपने पिता के साथ जाने की जिद करने लगा। करीना ने अनुमति दी और सैफ, तैमूर और हरि को अस्पताल भेजा।

बाद में करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर और मैनेजर पूनम दमानिया को भी जानकारी दी। पुलिस भी कुछ देर में बिल्डिंग पहुंच गई, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। करीना भी बाद में अस्पताल पहुंचीं और एलियामा का इलाज करवाया।

सैफ अली खान का बयान

सैफ ने अपने बयान में कहा कि जब गीता ने उन्हें बताया कि जेह के कमरे में कोई है, तो वे तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक अजनबी चाकू और हेक्साब्लेड लेकर उनके बेटे के पास खड़ा है। सैफ ने जब उससे बात करने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला कर दिया और गर्दन, पीठ, हाथ, छाती और पैरों पर वार किया।

गीता ने रोकने की कोशिश की लेकिन उसे भी चोटें आईं। किसी तरह सैफ ने हमलावर को धक्का देकर दूर किया और सब लोग 12वीं मंजिल की ओर भागे और वहां एक कमरे में खुद को बंद कर लिया।

करीना ने सैफ की हालत देखी और तुरंत सभी को बिल्डिंग से बाहर निकलने को कहा। तैमूर ने भी अस्पताल चलने की जिद की और सैफ के साथ गया।

इस पूरे मामले में पुलिस की चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जो आरोपी की गिरफ्तारी और सजा के लिए मजबूत आधार बन सकते हैं।

Share
अगला लेख → गोरखपुर रूट से गुजरने वाली लगभग 100 ट्रेनें अगले 22 दिनों तक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *