मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

मनोज कुमार के बाद एक और कलाकार ने कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोज कुमार के बाद एक और कलाकार ने कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया था, और अब जब इंडस्ट्री इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी, तब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखद समाचार सामने आया है। कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और हास्य कलाकार बैंक जनार्दन का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जनार्दन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उम्र बढ़ने के साथ उन्हें कई बीमारियों ने घेर लिया था। उन्हें हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

बैंक जनार्दन को 2023 में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही उनकी तबीयत में गिरावट शुरू हो गई थी। भले ही उस समय वह कुछ हद तक स्वस्थ हो गए थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी तबीयत फिर बिगड़ती चली गई।

जनार्दन कन्नड़ फिल्मों के एक लोकप्रिय नाम रहे हैं। अपने चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों और टेलीविजन सीरियल्स में अभिनय किया। उन्होंने न केवल कॉमिक रोल्स में, बल्कि सहायक भूमिकाओं में भी दर्शकों का दिल जीता। उनकी सहज और स्वाभाविक अभिनय शैली ने उन्हें सिने प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था।

जनार्दन की शुरुआत थिएटर से हुई थी। अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने एक बैंक में नौकरी की थी, और यहीं से उन्हें ‘बैंक जनार्दन’ नाम मिला। उन्होंने शाह, तारले नान मागा, बेलिअप्पा बंगरप्पा जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी।

उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों, राजनेताओं और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। यह न सिर्फ कन्नड़ फिल्म उद्योग, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Share
अगला लेख → संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राज्य के पहले संघ भवन का किया उद्घा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *