मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

घर में ही पाएं सोने जैसी खूबसूरती, गोल्ड फेशियल के स्टेप्स को फॉलो करें

घर में ही पाएं सोने जैसी खूबसूरती, गोल्ड फेशियल के स्टेप्स को फॉलो करें

पार्टी या किसी खास मौके पर जाने से पहले हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा दमकता हुआ नजर आए। इसके लिए अक्सर महिलाएं पार्लर का रुख करती हैं और महंगे गोल्ड फेशियल करवाती हैं। लेकिन पार्लर में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में क्यों न घर पर ही नेचुरल चीजों से फेशियल करके वही ग्लो पाया जाए?

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू सामग्री से गोल्ड फेशियल कर सकती हैं – वो भी बिना किसी केमिकल्स के और मिनटों में।

गोल्ड फेशियल घर पर करने के स्टेप-बाय-स्टेप तरीके:

स्टेप 1: क्लींजिंग (चेहरे की सफाई)

सबसे पहले त्वचा की गहराई से सफाई करना जरूरी है ताकि सारी गंदगी और ऑयल हट जाए।
इसके लिए लें –

  • 1/2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच कच्चा दूध
    इन दोनों को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

स्टेप 2: एक्सफोलिएशन (डेड स्किन हटाना)

अब बारी है स्किन को एक्सफोलिएट करने की, जिससे डेड स्किन हटे और ग्लो आए।
सामग्री:

  • 1/2 चम्मच बेसन
  • 1/2 चम्मच चावल का आटा
  • टमाटर का रस (ताजा)
  • अगर त्वचा रूखी हो, तो 1/2 चम्मच दही भी मिला सकते हैं।
    इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब टमाटर का एक स्लाइस लें, उसे इस पेस्ट में डुबोएं और चेहरे पर हल्के हाथों से 2 मिनट तक स्क्रब करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

स्टेप 3: फेशियल पैक (नेचुरल ग्लो के लिए)

स्किन को नमी और पोषण देने के लिए फेशियल पैक बेहद जरूरी है।
👉 बनाने की सामग्री:

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1/2 चम्मच हल्दी
    सभी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

स्टेप 4: मॉइस्चराइजिंग (नमी बनाएं रखें)

फेशियल के बाद स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी होता है।इसके लिए आप अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी मॉइस्चराइज़र या फिर एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

इस आसान से घरेलू गोल्ड फेशियल से आपकी त्वचा न सिर्फ दमकेगी, बल्कि प्राकृतिक रूप से निखरती भी नजर आएगी। अब पार्टी में जाने से पहले पार्लर जाने की ज़रूरत नहीं — क्योंकि अब पार्लर जैसा निखार मिलेगा आपके अपने घर में, कुछ ही मिनटों में!

Share
अगला लेख → अगर नहीं संभली ये आदतें, तो बिखर सकता है आपका प्यार भरा रिश्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *