मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

एंटीबायोटिक का अधिक सेवन बना सकता है पेट के लिए खतरा, डॉक्टर ने दी अहम सलाह

एंटीबायोटिक का अधिक सेवन बना सकता है पेट के लिए खतरा, डॉक्टर ने दी अहम सलाह

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं, और खासतौर पर गट हेल्थ को लेकर। गट यानी हमारी बड़ी आंत में लाखों-करोड़ों बैक्टीरिया रहते हैं, जिनका कुल वजन करीब 1 किलो तक हो सकता है। ये छोटे-छोटे बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को सही रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि गट में सिर्फ अच्छे बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) ही नहीं होते, बल्कि कुछ बुरे बैक्टीरिया (बैड बैक्टीरिया) भी होते हैं, जो शरीर में गड़बड़ियां पैदा कर सकते हैं।

गट हेल्थ को क्या करता है खराब?

इंडिया टीवी के ‘वेलनेस वीकेंड’ कार्यक्रम में डॉ. अमरेंद्र सिंह पुरी (वाइस चेयरमैन, IDSH, मेदांता) ने गट हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि जब भी हमें किसी तरह का इंफेक्शन होता है, तो हम बिना सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाएं लेने लगते हैं। ये दवाएं बेशक इंफेक्शन के बैक्टीरिया को मारने का काम करती हैं, लेकिन साथ ही ये हमारे गट के गुड बैक्टीरिया को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

एंटीबायोटिक से गुड बैक्टीरिया को खतरा

डॉ. पुरी के अनुसार, लंबे समय तक और बार-बार एंटीबायोटिक लेने से गट की बायोडायवर्सिटी कम हो जाती है, खासकर 50-60 साल की उम्र के बाद। इससे डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • हल्का डायरिया जिसे एंटीबायोटिक-एसोसिएटेड डायरिया कहा जाता है।
  • गंभीर डायरिया, जो जानलेवा भी हो सकता है अगर गट के सारे अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाएं और सिर्फ खराब बैक्टीरिया बचें।

ऐसी स्थिति में आंतें और किडनी तक डैमेज हो सकती हैं, और जान का खतरा भी हो सकता है।

एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

डॉ. पुरी का साफ कहना है कि एंटीबायोटिक दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए। अक्सर लोग हल्की पेट की गड़बड़ी में भी खुद से एंटीबायोटिक शुरू कर देते हैं, जो गलत है।
अधिकतर वायरल डायरिया खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं और उनमें एंटीबायोटिक्स लेने की जरूरत नहीं होती।

खासकर बुजुर्गों और लंबे समय तक दवाएं लेने वालों को इसका बहुत ध्यान रखना चाहिए। एक महीने तक लगातार एंटीबायोटिक लेने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है।

गट हेल्थ बिगड़ी तो ये बीमारियां हो सकती हैं

अगर गट हेल्थ लंबे समय तक खराब बनी रहे, तो इससे ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऑटोइम्यून डिजीज में शरीर की अपनी इम्यून सिस्टम ही अपने सेल्स पर हमला करने लगती है।

इसके कारण हो सकते हैं:

  • ऑटोइम्यून पैनक्रियाज
  • ऑटोइम्यून थायराइड
  • ऑटोइम्यून नर्व सिस्टम की गड़बड़ी

डॉ. पुरी ने बताया कि अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन डिजीज जैसी बीमारियां भी इसी कैटेगरी में आती हैं, जिनका सीधा संबंध गट बैक्टीरिया से होता है।


गट हेल्थ का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी, पाचन और संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए एंटीबायोटिक का इस्तेमाल हमेशा सोच-समझकर करें और डॉक्टर की सलाह के बिना कभी न लें। अच्छा खाना, संतुलित जीवनशैली और गट-फ्रेंडली डाइट अपनाकर आप अपने गट को हेल्दी रख सकते हैं।

Share This
अगला लेख → ईडी ने गांधी परिवार पर कसा शिकंजा, नेशनल हेराल्ड मामले में क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun