मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हिट फिल्मों की स्टार अचानक हुई गायब, 41 की उम्र में बनी मां, अब जी रही नई जिंदगी

हिट फिल्मों की स्टार अचानक हुई गायब, 41 की उम्र में बनी मां, अब जी रही नई जिंदगी

बॉलीवुड की एक मशहूर और खूबसूरत अदाकारा, जो कभी हिट फिल्मों का हिस्सा थीं, अचानक ही ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गईं। लेकिन आज, 41 की उम्र में मां बनकर वो एक नई जिंदगी जी रही हैं। हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की – वो अदाकारा जिसने अपनी मासूम मुस्कान और दिलकश अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

आरती छाबड़िया ने साल 1999 में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतकर इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके दो साल बाद, 2001 में उन्होंने फिल्म लज्जा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने एक सपोर्टिंग रोल निभाया। उसी साल आई फिल्म तुमसे अच्छा कौन है में उनका ग्लैमरस लुक और गाने काफी चर्चित रहे, जिससे उन्हें जबरदस्त पहचान मिली।

उन्होंने आवारा पागल दीवाना, हे बेबी, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया और अक्षय कुमार, गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की। लेकिन फिल्मों की दुनिया उन्हें लंबे समय तक रोक नहीं सकी। करीब 12 साल के करियर में उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 2013 में फिल्म व्याह 70 केएम के बाद सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना ली।

फिल्मों के अलावा आरती ने विज्ञापन की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने 300 से ज्यादा टीवी ऐड्स में काम किया और कई म्यूजिक एल्बम्स में भी नज़र आईं।

हालांकि अब वो फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी निजी जिंदगी के खास लम्हों को वो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू हुआ है, जिसे वो पूरे दिल से जी रही हैं।

Share
अगला लेख → जो बच्चा कभी वाल्मीकि बना, कभी हनुमान... और अमिताभ बच्चन को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *