मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

डेब्यू फिल्म से चमकी किस्मत, 22 की उम्र में रचा इतिहास, अक्षय कुमार ने बचाई जान

डेब्यू फिल्म से चमकी किस्मत, 22 की उम्र में रचा इतिहास, अक्षय कुमार ने बचाई जान

बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा लारा दत्ता आज, 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। लारा का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार होता है, जिन्होंने ना सिर्फ मॉडलिंग की दुनिया में बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई। साल 2000 में जब उन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया, तब वह भारत की दूसरी महिला बनीं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता और देश को गौरवान्वित किया। खास बात यह रही कि उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर इतिहास रच दिया था।

मिस यूनिवर्स बनने के बाद लारा ने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे। फिल्म को खूब सराहा गया और लारा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला। ‘रब्बा इश्क न होवे’ जैसे हिट गानों वाली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लारा के साथ एक खतरनाक हादसा होते-होते बचा था। एक स्टंट सीन के दौरान लारा की जान पर बन आई थी, लेकिन अक्षय कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए वक्त रहते उनकी जान बचा ली थी। इस किस्से को खुद लारा ने एक इंटरव्यू में साझा किया था।

लारा ने ‘अंदाज’ के बाद ‘नो एंट्री’‘भागम भाग’‘पार्टनर’‘डॉन 2’‘बिल्लू’‘मस्ती’‘काल’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में कीं, लेकिन वह उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाईं जिसकी उनसे उम्मीद थी।

फिल्मों से कुछ दूरी बनाने के बाद लारा ने वेब और टीवी की ओर रुख किया और ‘कौन बनेगा शिखरवती’ जैसे शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपनी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में भारत के टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की, और अब वह एक खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रही हैं।

लारा दत्ता आज भी अपनी पुरानी यादों, फिल्मों और उस मिस यूनिवर्स टाइटल के लिए याद की जाती हैं, जिसने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।

Share
अगला लेख → यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र ध्यान दें, बोर्ड ने जारी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *