मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

सलमान खान का ये काम देख फैंस हुए हैरान, बोले – भाईजान का दिल सच में सोने का है

सलमान खान का ये काम देख फैंस हुए हैरान, बोले – भाईजान का दिल सच में सोने का है

बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘भाईजान’ के नाम से मशहूर सलमान खान इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अपने दरियादिल स्वभाव और नेक दिली के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान हमेशा से ही जरूरतमंदों की मदद करने में सबसे आगे रहते हैं। फैंस के साथ उनका खास रिश्ता है, और वह हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके चाहने वालों को किसी भी तरह की निराशा न हो।

इस बार भी सलमान ने अपने ‘गोल्डन हार्ट’ का एक खूबसूरत उदाहरण पेश किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो को कोरियोग्राफर साजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें सलमान मुंबई के एक साइकिल शोरूम में दिखाई दे रहे हैं, जहां वे बच्चों को उनकी पसंद की साइकिल गिफ्ट कर रहे हैं।

बच्चों की मुस्कान देखने के लिए सलमान ने एक-एक बच्चे से पूछा कि उसे कौन-सी साइकिल पसंद है, और फिर बिना कोई देरी किए उन्होंने सभी बच्चों को वही साइकिल गिफ्ट कर दी। खास बात यह है कि वहां मौजूद एक ऐसा बच्चा जो सलमान से पहले कभी नहीं मिला था, उसे भी उन्होंने साइकिल देकर खुश कर दिया। यह देखकर हर कोई भाईजान के इस प्यारे जेस्चर का दीवाना हो गया।

कुछ दिन पहले सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ में काम करने वाले एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने बताया था कि सलमान सर ने उन्हें उनकी ड्रीम साइकिल गिफ्ट की थी, जिसकी उन्हें लंबे समय से चाह थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सलमान की खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उन्हें ‘गोल्डन हार्टेड मैन’ कहा। एक फैन ने लिखा, “सलमान खान जैसा दिल किसी का नहीं”, तो किसी ने कहा, “भाईजान ने फिर से दिल जीत लिया।”

हाल की फिल्म ‘सिकंदर’ में धमाल
ईद 2025 के मौके पर 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आईं। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर ए आर मुरुगादॉस ने किया था।

सलमान खान का यह अंदाज़ एक बार फिर साबित करता है कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक असली हीरो हैं।

Share This
अगला लेख → ब्यूटी क्वीन से बी-ग्रेड तक, लंबाई बनी करियर की दुश्मन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun