मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

40 फिल्में फ्लॉप, 33 रह गईं अधूरी, फिर भी सुपरस्टार कहलाता है, शाही जिंदगी जीता है, पत्नी हैं ‘लेडी अंबानी’

40 फिल्में फ्लॉप, 33 रह गईं अधूरी, फिर भी सुपरस्टार कहलाता है, शाही जिंदगी जीता है, पत्नी हैं ‘लेडी अंबानी’

1992 में आई फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी दमदार बॉडी, एक्शन स्टाइल और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली। हालांकि, उनके करियर में हिट फिल्मों से ज्यादा फ्लॉप्स रहीं, लेकिन उनके अभिनय को हमेशा सराहा गया।

सुनील शेट्टी ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दीं, बावजूद इसके उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ‘मोहरा’, ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’, ‘बॉर्डर’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर हिट्स दीं। उनकी एक्टिंग में इमोशन और एक्शन दोनों का गजब संतुलन देखने को मिलता है।

दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने 33 ऐसी फिल्मों में भी काम किया जो कभी रिलीज ही नहीं हो सकीं। इन अधूरी फिल्मों की लिस्ट भी कमाल की है—दिव्या भारती के साथ ‘एक और फौलाद’ और ‘दो कदम आगे’, रवीना टंडन के साथ ‘जाहिल’ और ‘गहरा’, सोमी अली के साथ ‘हम हैं आग’, श्रीदेवी के साथ ‘द बॉडीगार्ड’, अक्षय कुमार के साथ ‘कौरव’, और ऐश्वर्या राय के साथ ‘राधे श्याम सीता राम’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

लाइफस्टाइल और बिज़नेस में भी ‘हीरो’

फिल्मों में भले ही सुनील शेट्टी को अक्षय कुमार, आमिर खान या सलमान खान जितनी लगातार सफलता न मिली हो, लेकिन उनकी रियल लाइफ किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। वे दक्षिण मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक, अल्टामाउंट रोड पर रहते हैं—मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपति के पड़ोसी!

उनकी पत्नी माना शेट्टी न केवल एक सफल डिज़ाइनर हैं, बल्कि कई ब्रांड्स और बिज़नेस वेंचर्स की मालकिन भी हैं। उन्हें बॉलीवुड की ‘लेडी अंबानी’ भी कहा जाता है। सुनील और माना मिलकर फैशन ब्रांड्स, स्टोर्स और रेस्टोरेंट्स चलाते हैं। साथ ही माना शेट्टी का नाम रियल एस्टेट की दुनिया में भी जाना-पहचाना है।

माना का बैकग्राउंड भी दिलचस्प है—उनके पिता इफ्तिखार एम. कादरी एक गुजराती मुस्लिम आर्किटेक्ट थे और मां विपुला कादरी एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उनके दो भाई-बहन हैं: बहन ईशा मेहरा और भाई राहुल कादरी, जो पेशे से आर्किटेक्ट हैं।

खंडाला का आलीशान बंगला

सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित फार्महाउस ‘जहान’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। यह खूबसूरत बंगला सिर्फ छुट्टियों के लिए नहीं, बल्कि उनके परिवार की कई खास यादों का गवाह भी है। 2023 में उनकी बेटी अथिया शेट्टी की शादी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से इसी फार्महाउस में हुई थी।

इसके अलावा, वे पुणे की एक ऑनलाइन फिटनेस कंपनी SQUATS में भी निवेश कर चुके हैं। एक्टिंग के साथ-साथ बिज़नेस, रियल एस्टेट और फिटनेस से जुड़े उनके कई इनकम सोर्स हैं, जिससे वे एक लग्ज़री और शानदार जीवन जीते हैं।

Share
अगला लेख → फिल्मी दुनिया का स्याह पहलू सामने लाईं साउथ की एक्ट्रेस, बवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *