मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

230 करोड़ कमाने वाली फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार, कब रिलीज़ होगी ?

230 करोड़ कमाने वाली फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार, कब रिलीज़ होगी ?

मलयालम सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’, जो 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है।

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद यह ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर अब 24 अप्रैल 2025 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की और बताया, “एल2: एम्पुरान अब 24 अप्रैल से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।”

अगर आपने यह फिल्म थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब आपके पास मौका है इसे घर पर आराम से देखने का। खासकर इस वीकेंड अगर आप किसी दमदार साउथ इंडियन फिल्म की तलाश में हैं, तो यह मूवी बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।

फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारनटोविनो थॉमसइंद्रजीत सुकुमारनमंजू वारियरअभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजरमूडू जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। ‘एल2: एम्पुरान’ साल 2019 की हिट फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर दिया था।

‘एल2: एम्पुरान’ ने पहले ही दिन भारत में 21 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी, जो कि मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी। इसने अब तक भारत में 98 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘द गोट लाइफ’ ने 8.95 करोड़ और ‘लूसिफर’ ने 6.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जिनसे तुलना करें तो ‘एल2: एम्पुरान’ ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

तो तैयार हो जाइए, 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर इस धांसू फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए!

Share This
अगला लेख → मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर सरकार की रिपोर्ट हाईकोर्ट …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun