मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी से बचने के लिए ये मसाला है वरदान, जानिए इसका सेवन कैसे करें

गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी से बचने के लिए ये मसाला है वरदान, जानिए इसका सेवन कैसे करें

गर्मियों में पेट की समस्याएं अक्सर लोगों को परेशान करती हैं। मसालेदार और तैलीले खाने से जलन, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इस समय में हल्का और ठंडा खाना ज्यादा अच्छा लगता है। खासतौर पर जिनको खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होती है, उन्हें कुछ घरेलू उपायों को अपनाने से राहत मिल सकती है। रसोई में कुछ ऐसे अद्भुत मसाले हैं, जो पेट की जलन और गैस एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं। उनमें से एक है सौंफ, जो पेट को ठंडा रखती है और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाती है।

गर्मियों में सौंफ का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट को शांति देती है। खासकर खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं।

सौंफ का सेवन कैसे करें:

  1. सौंफ को सीधे चबा कर खा सकते हैं।
  2. सौंफ और मिश्री को मिला कर खा सकते हैं।
  3. सौंफ को पाउडर बना कर पानी के साथ ले सकते हैं।
  4. आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं, खासकर सुबह खाली पेट।

सौंफ के फायदे:

  1. पाचन में मदद: सौंफ में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
  2. लिवर डिटॉक्स: सौंफ लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है।
  3. वजन घटाना: सौंफ मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  4. कब्ज में राहत: पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद है।
  5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल: सौंफ का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और दिमाग को शांत करता है।
  6. स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए: सौंफ तनाव को कम करती है और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है।

इसलिए, गर्मियों में सौंफ का सेवन आपके पेट और पाचन के लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।

Share This
अगला लेख → पुदीने के पौधे की देखभाल के आसान तरीके, ताकि गर्मियों में पत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun