मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

रुबीना दिलैक पर अभद्र टिप्पणी के बाद आसिम रियाज ने अभिनव शुक्ला को दिया कड़ा जवाब

रुबीना दिलैक पर अभद्र टिप्पणी के बाद आसिम रियाज ने अभिनव शुक्ला को दिया कड़ा जवाब

बिग बॉस 13 के फेम आसिम रियाज, जो फिटनेस रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ का हिस्सा थे, हाल ही में एक विवाद में फंस गए हैं। शो में जज रुबीना दिलैक और अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के साथ उनकी बदतमीजी के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। इससे पहले, 2024 में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी होस्ट रोहित शेट्टी और अन्य प्रतियोगियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। इस विवाद के बाद अभिनव शुक्ला ने अपनी पत्नी रुबीना को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर आसिम रियाज की कड़ी आलोचना की थी।

इसी बीच, 19 अप्रैल को आसिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने हाथ में सिगरेट पकड़े हुए एक तस्वीर डाली, और कैप्शन में लिखा, ‘स्क्रिप्टेड’, साथ ही मिडिल फिंगर इमोजी भी डाली। इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि उन्हें बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है। इसके जरिए उन्होंने शो के मेकर्स और अभिनव शुक्ला पर पलटवार किया है।

17 अप्रैल को रुबीना दिलैक के साथ हुई झड़प के बाद, वह बिना कुछ बोले शो से बाहर चली गईं। दरअसल, आसिम ने रुबीना के शरीर और उनके काम के बारे में अपमानजनक बातें कही थीं, जिससे मामला बढ़ गया और सब अपनी वैनिटी में भाग गए, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई। इस बीच, अभिनव शुक्ला अपनी पत्नी के बचाव में आगे आए और आसिम रियाज को खुलकर आलोचना करते हुए कहा कि आसिम बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन का इस्तेमाल करता है। उन्होंने यह भी कहा, “स्टेरॉयड से बॉडी बनाना, दिमाग का ना होना और खराब रवैया फिटनेस की निशानी नहीं है। असली फिटनेस सिर्फ शारीरिक बनावट नहीं होती।”

Share This
अगला लेख → आयकर विभाग ने इन स्टार्टअप्स के खिलाफ किसी भी जांच की बात को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun