मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

योग से पाएं लिवर की बीमारियों से छुटकारा, जानिए जिगर को स्वस्थ रखने के उपाय

योग से पाएं लिवर की बीमारियों से छुटकारा, जानिए जिगर को स्वस्थ रखने के उपाय

एक रिसर्च में सामने आया है कि लोग जब रोज़ाना एक जैसी एक्सरसाइज करते हैं तो जल्दी बोर हो जाते हैं और वर्कआउट छोड़ देते हैं। नतीजा? एक तो पहले से ही खराब लाइफस्टाइल, और ऊपर से एक्सरसाइज भी बंद – इससे बीमारियों की चपेट में आना तय हो जाता है।

फैटी लिवर: अब आम लेकिन खतरनाक

क्या आप जानते हैं कि भारत में करीब 85 करोड़ लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं? हैरानी की बात ये है कि लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है कि खानपान सुधार लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ध्यान रहे, ये बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है।

युवाओं में बढ़ती बीमारी

आजकल ये बीमारी युवाओं में भी तेज़ी से फैल रही है। वजह है बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल – प्रोसेस्ड और जंक फूड, नींद की कमी, कम फिजिकल एक्टिविटी और बढ़ता तनाव। इसी वजह से फैटी लिवर को अब ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि जब तक इसके लक्षण गंभीर न हो जाएं, लोग इसे पहचान ही नहीं पाते।

क्या हो सकते हैं नतीजे?

अगर वक्त रहते इलाज न किया जाए तो फैटी लिवर आगे चलकर फाइब्रोसिस, सिरोसिस या यहां तक कि लिवर कैंसर में भी बदल सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे हल्के में न लें और समय रहते इलाज शुरू करें। योग और आयुर्वेद इसके लिए बेहद असरदार हो सकते हैं।

भारत में फैटी लिवर की स्थिति

  • हर तीसरे व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या
  • हर साल 1 करोड़ से ज्यादा नए केस
  • लगभग 50 करोड़ लोग इससे प्रभावित
  • पिछले 10 साल में मामलों में भारी बढ़ोतरी
  • 65% मामलों में फैटी लिवर और सिर्फ 15% में एल्कोहल कारण
  • पतले लोग भी इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं

क्यों होता है फैटी लिवर?

  • प्रोसेस्ड और जंक फूड का ज्यादा सेवन
  • मोटापा और पाचन संबंधी दिक्कतें
  • नींद की कमी
  • नियमित वर्कआउट की कमी
  • एल्कोहल और तनाव

लक्षण जो आपको नजरअंदाज नहीं करने चाहिए:

  • पेट में दर्द या भारीपन
  • हमेशा थकान महसूस होना
  • आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
  • पैरों, टखनों और पेट में सूजन
  • भूख में कमी और मिचली/वॉमिटिंग

फैटी लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियां:

  • हाई कोलेस्ट्रॉल
  • मोटापा
  • डायबिटीज
  • थायराइड
  • स्लीप एप्निया
  • पाचन की दिक्कतें

लिवर का काम क्या है?

  • शरीर को डिटॉक्स करना
  • एंजाइम्स बनाना और पाचन में मदद
  • इम्यून सिस्टम को मज़बूती देना
  • खून को फिल्टर करना
  • न्यूट्रिएंट्स को स्टोर करना

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं:

मौसमी फल
साबुत अनाज
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स

किन चीज़ों से बचना चाहिए:

सैचुरेटेड फैट्स
ज्यादा नमक और मीठा
प्रोसेस्ड फूड
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
एल्कोहल

लिवर शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड है और इसकी देखभाल बेहद जरूरी है। हल्की सी भी लापरवाही से बड़ी बीमारी हो सकती है। सही खानपान, नियमित योग और एक्टिव लाइफस्टाइल से हम इसे हेल्दी रख सकते हैं। ध्यान रखें – लिवर रहेगा फिट, तो आप रहेंगे सुपरहिट!

Share
अगला लेख → बजरंग दल और वीएचपी ने भरी हुंकार, कहा - 'हिंदुओं की रक्षा के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *