मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

घरेलू क्रिकेट के लिए BCCI ने जारी की एसओपी, 60 से अधिक उम्र वाले नहीं दे पाएंगे कोचिंग

घरेलू क्रिकेट के लिए BCCI ने जारी की एसओपी, 60 से अधिक उम्र वाले नहीं दे पाएंगे कोचिंग

मुंबई – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड राज्य संघों को एसओपी 60 साल से अधिक के व्यक्तियों को ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनने से रोकती है, जिसका असर अरुण लाल और ऑस्ट्रेलियाई डेव वाटमोर पर पड़ सकता है जो क्रम से बंगाल और बड़ौदा की टीमों के कोच हैं। अप्रैल में 66 साल के वाटमोर को बड़ौदा का कोच नियुक्त किया गया था, जबकि 65 साल के अरुण लाल के मार्गदर्शन में बंगाल ने मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी।

बीसीसीआई के 100 पन्ने से अधिक के एसओपी के एक दिशानिर्देश के अनुसार, ’60 साल से अधिक की उम्र के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैदानी स्टाफ और मधुमेह जैसी बीमारियों का ट्रीटमेंट करा रहे लोग, कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए कोविड-19 को जोखिम अधिक माना जा रहा है।’ इसके अनुसार, ‘सरकार के उचित दिशानिर्देश जारी करने तक ऐसे व्यक्तियों को कैंप की गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोका जाना चाहिए।’ अरुण लाल और वाटमोर दोनों सीजन पूर्व ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Share
टैग: #bcci #cricket
अगला लेख → अयोध्या में रामार्चा पूजा शुरू, हनुमानगढ़ी मंदिर में हुआ निश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *