मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

वजन कम करना है? तो गुलाब की चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

वजन कम करना है? तो गुलाब की चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

भारत में अधिकतर लोग दूध और पत्ती वाली चाय पीने के आदी हैं, लेकिन क्या आपने कभी गुलाब की चाय का स्वाद चखा है? गुलाब का फूल जितना सुंदर दिखाई देता है, उतना ही सेहत के लिहाज से भी लाभकारी होता है। गुलाब की पत्तियों से तैयार की गई चाय न सिर्फ आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

गुलाब की चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो रोज टी को अपनी डेली डाइट में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम कैलोरी वाली यह चाय गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाने में मदद करती है।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत गुलाब की चाय का नियमित सेवन आपके इम्यून सिस्टम को भी सशक्त बना सकता है। खासतौर पर सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से राहत पाने में यह काफी कारगर है। इसमें मौजूद तत्व हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को भी घटा सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप अपना मूड बेहतर बनाना चाहते हैं, तो भी गुलाब की चाय एक शानदार उपाय हो सकती है।

गुलाब की चाय बनाने की विधि गुलाब की चाय तैयार करने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर उसमें सूखी गुलाब की पत्तियां डालकर बर्तन को लगभग 5 मिनट के लिए ढक दें। इसके बाद इस चाय को कप में छान लें। स्वाद और सेहत दोनों के लिए आप इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

Share
अगला लेख → दादी-नानी के नुस्खे से बनाएं हरी मिर्च का तीखा अचार, जानिए आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *