मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अमेरिका का पीएम मोदी को पूरा समर्थन, यूएस के नए बयान से पाकिस्तान में हड़कंप

अमेरिका का पीएम मोदी को पूरा समर्थन, यूएस के नए बयान से पाकिस्तान में हड़कंप

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस घटना के बाद अमेरिका की ओर से एक अहम बयान सामने आया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की पूरी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान, दोनों सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

टैमी ब्रूस ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही पीएम मोदी को आश्वस्त कर चुके हैं कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बातचीत की है।

ब्रूस ने यह भी कहा कि अमेरिका दोनों देशों से संयम बरतने और जिम्मेदार तरीके से समस्या का समाधान निकालने की अपील कर रहा है ताकि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन दोनों देशों की सरकारों से विभिन्न स्तरों पर लगातार संपर्क बनाए हुए है।

इस बयान ने पाकिस्तान में बेचैनी पैदा कर दी है, खासकर ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनाव का माहौल है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन हो रहा है, वहीं भारत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना, अटारी बॉर्डर पर एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और दोनों देशों के उच्चायोगों की ताकत में कटौती करना शामिल है।

Share
अगला लेख → पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों का सघन ऑपरेशन, 3 हजार से ज्यादा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *